वाराणसी : बुजुर्ग ने बालिका का किया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा 

चितईपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में वांछित 60 वर्षीय आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सुंदर बगिया क्षेत्र से दबोचकर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

वाराणसी। चितईपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में वांछित 60 वर्षीय आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सुंदर बगिया क्षेत्र से दबोचकर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम के नेतृत्व में चितईपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 27 जून को बालिका के साथ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर थाना चितईपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m)/6 भी बढ़ाई गई।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार को सुंदर बगिया के पास, नरिया तिराहा-करौंदी मार्ग से आरोपी जुमराती (60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गफ्फूर, निवासी नरिया साकेत नगर मुस्लिम बस्ती, थाना लंका, हाल निवासी सुंदर बगिया, थाना चितईपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, महिला उपनिरीक्षक नियति जायसवाल, मुख्य आरक्षी चन्द्रपाल तथा आरक्षी जानार्दन प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।