वाराणसी : डीएम ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, समस्याओं का कराया निस्तारण 

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने शुक्रवार को जनता दर्शन में फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान समस्याओं का निस्तारण कराया। वहीं जो समस्याएं निस्तारित नहीं हो सकीं, उनके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।  
 

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने शुक्रवार को जनता दर्शन में फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान समस्याओं का निस्तारण कराया। वहीं जो समस्याएं निस्तारित नहीं हो सकीं, उनके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।  

उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में संबंधित अधिकारी शिकायतों का समाधान समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। 

जनता दर्शन में डीएम के सामने विभिन्न प्रकार की समस्याएं आईं। उन्होंने शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया, जबकि कुछ मामलों में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।