वाराणसी : सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने दिलीप श्रीवास्तव, समर्थकों में खुशी
वाराणसी। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 300 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए एकतरफा जीत हासिल की। श्रवण कुमार साहू को 169 तथा राजेंद्र प्रताप कुमार को मात्र 24 वोट मिले।
चुनाव में अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार श्रीवास्तव को 251 वोट मिले, जबकि श्यामजी जायसवाल को 114 और श्रवण कुमार को 113 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर आशीष वाजपेयी ने 213 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनके मुकाबले में सुनील कुमार केशरी को 127 और राकेश श्रीवास्तव को 122 वोट मिले। संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद पर जितेंद्र कुमार मौर्य विजयी घोषित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सुमित जायसवाल का चयन हुआ। वहीं, सचिव पद पर चंद्रेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर अरूणेश को निर्विरोध चुना गया। अधिवक्ता कल्याणकारी समिति सदस्य के रूप में विक्रम सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर प्रसाद ने कार्यकारिणी सदस्य पद के विजेताओं की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ श्रेणी में पंकज सिंह को 307, अमित कुमार वाजपेयी को 215, धनंजय सिंह को 211 और नवरतन सिंह को 151 मत मिले। सामान्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष कुमार चौरसिया (242 मत), पवन सेठ (230), रोहित सेठ (226) और भरत कुशवाहा (211) निर्वाचित हुए। निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार राम त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।