वाराणसी :  राजातालाब में रथयात्रा मार्ग की नालियों की सफाई शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गंदे पानी में लेटकर जताया था विरोध  

राजातालाब क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और उफनती नालियों की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इलाके के रथयात्रा मार्ग पर नालियों की सफाई और गाद निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गंदे पानी में लेटकर विरोध जताया था। उसके बाद विभाग हरकत में आया। 
 

वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और उफनती नालियों की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इलाके के रथयात्रा मार्ग पर नालियों की सफाई और गाद निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गंदे पानी में लेटकर विरोध जताया था। उसके बाद विभाग हरकत में आया। 

राजातालाब इलाके में पिछले कई वर्षों से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई थी। रथयात्रा मार्ग, कचनार और रानी बाजार गांव के आसपास नाले और नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी थीं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। सड़कों पर जमा गंदे पानी से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ता था। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही थी। लोगों का कहना था कि कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इसी समस्या को लेकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने दो दिन पहले अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने सड़क पर बह रहे सीवर के गंदे पानी में अर्धनग्न होकर सत्याग्रह किया, जिसका वीडियो और समाचार मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ। इसके बाद प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आए और आराजीलाइन विकास खंड की ओर से नालियों की सफाई का काम शुरू कराया गया।