वाराणसी : हाईवे किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया गांव स्थित हाईवे किनारे रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
 

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया गांव स्थित हाईवे किनारे रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने तत्काल पीआरबी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने स्थानीय थाने को अवगत कराया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पिछले करीब दो माह से क्षेत्र में इधर-उधर घूमता दिखाई देता था। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह अक्सर हाईवे के आसपास ही रहता था। ग्रामीणों ने उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई है।

चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।