वाराणसी : चक्रवात का असर समाप्त होने के बाद गंगा में फिर चलने लगीं नावें, नाविकों को राहत

मौसम सामान्य होने के साथ ही गंगा में नावों का संचालन फिर शुरू हो गया है। दो दिनों तक तेज हवाओं के चलते नावों का संचालन बंद रहने के बाद शनिवार को नाविकों ने राहत की सांस ली। नावों के दोबारा चलने से गंगा में नौका विहार करने पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी सहूलियत हुई।
 

वाराणसी। मौसम सामान्य होने के साथ ही गंगा में नावों का संचालन फिर शुरू हो गया है। दो दिनों तक तेज हवाओं के चलते नावों का संचालन बंद रहने के बाद शनिवार को नाविकों ने राहत की सांस ली। नावों के दोबारा चलने से गंगा में नौका विहार करने पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी सहूलियत हुई।

दरअसल, अर्नब चक्रवात के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से मौसम खराब था। तेज हवाओं को देखते हुए जल पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नावों के संचालन पर रोक लगा दी थी। मौसम में सुधार होने के बाद शनिवार को नाविकों ने दोबारा नावें चलानी शुरू कर दीं।

पिछले तीन महीने में कई बार मौसम की मार से नाविकों का कारोबार प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं के कारण नावों का संचालन बंद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इससे पहले अगस्त में गंगा में बाढ़ के कारण करीब 70 दिनों तक नावों का संचालन बंद रहा था। लगातार मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते नाविकों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हुआ।