वाराणसी : एक करोड़ से संवरेगा नौ गांवों के अंबेडकर स्मारकों का स्वरूप, रोहनिया विधायक ने किया शिलान्यास

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने खुशीपुर गांव में डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत नौ गांवों में मूर्ति स्थलों के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अखरी, बहोरनपुर, बढ़इनी, फरीदपुर, जगतपुर, सरहरी, मनोरथपुर, भटौली और कपरफोरवा गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास विकास एवं सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा।
 

वाराणसी। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने खुशीपुर गांव में डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत नौ गांवों में मूर्ति स्थलों के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अखरी, बहोरनपुर, बढ़इनी, फरीदपुर, जगतपुर, सरहरी, मनोरथपुर, भटौली और कपरफोरवा गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास विकास एवं सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान देश का मार्गदर्शक है। उनके विचारों और आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थलों का सुंदरीकरण केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहब के संघर्ष, विचारों और सामाजिक समानता के संदेश से जोड़ने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में सहायक अभियंता ई. अरुण कुमार राय, अवर अभियंता अक्षय पटेल, उमेश पटेल, राजकुमार वर्मा, मानस सिंह, आदर्श पटेल, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, ग्राम प्रधान अभय सोनकर, खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी, राजेश यादव, सुरेंद्र यादव और ग्राम पंचायत सचिव रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।