वाराणसी : रविवार को भी बनेगा आधार कार्ड, खुला रहेगा सेंटर 

आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को वर्किंग डेज का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि रविवार को छुट्टी के दिन भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। लहरतारा स्थित आधार सेवा केंद्र रविवार को भी खुला रहेगा।
 

वाराणसी। आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को वर्किंग डेज का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि रविवार को छुट्टी के दिन भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। लहरतारा स्थित आधार सेवा केंद्र रविवार को भी खुला रहेगा। 

दरअसल, रविवार को छुट्टी के दिन अधिकांश लोग अपना इस तरह का काम करवाना चाहते हैं, लेकिन सेंटर बंद होने से उन्हें मायूसी हाथ लगती है। लहरतारा स्थित आधार केंद्र पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नियमानुसार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 

आधार सेवा केंद्र के ऑपरेशनल मैनेजर अंकित दुबे ने बताया कि यह जिले का पहला केंद्र है, जहां रविवार को भी सभी कार्य किए जा रहे हैं।