वाराणसी : सुल्तानपुर में 33.3 लाख की लागत से बनेगी 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास

कैंट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सुल्तानपुर में 33.3 लाख की लागत से 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क पांच मार्गों को जोड़ेगी। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को इसका शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। 
 

वाराणसी। कैंट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सुल्तानपुर में 33.3 लाख की लागत से 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क पांच मार्गों को जोड़ेगी। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को इसका शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। 

सड़क बनारसी के आवास से शुरू होकर संजय सेठ, पप्पू भारती, और सोमारू पटेल के आवास तक पांच सड़कों को जोड़ेगी। शिलान्यास समारोह में वरिष्ठ नागरिक कल्लू राम ने पूजन किया, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ने नारियल फोड़ा, और प्रधान प्रतिनिधि मनोज मौर्य व मंडल महामंत्री जितेंद्र पाण्डेय 'झुनझुन' ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया।

कार्यक्रम में विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, और भाजपा कार्यकर्ताओं का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन कच्ची सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। ये सड़कें भविष्य में स्थानीय नागरिकों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करेंगी। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र में एक भी गली कच्ची न रहे।" उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई गली कच्ची हो, तो उसका विवरण और फोटो उनके व्हाट्सएप नंबर 9795350000 पर भेजें।

कार्यक्रम में भाजपा के महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, वरिष्ठ नेता संतोष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, पार्षद अमित सिंह चिंटू, चंद्रनाथ मुखर्जी, पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, रितेश राय, छेदी सेठ, अश्वनी मिश्रा, सोमारू जायसवाल, विवेक मिश्रा, भैयालाल सोनकर, विनोद पटेल, गोविंद मौर्य, विक्की कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पाण्डेय 'झुनझुन' ने किया।