वाराणसी : मौसम और तकनीकी कारणों से 20 उड़ानें विलंबित, चार निरस्त, यात्रियों को हुई परेशानी 

मौसम में बदलाव और तकनीकी कारणों से शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 20 उड़ानें विलंबित रहीं, जबकि चार उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। उड़ानों में न्यूनतम 25 मिनट से लेकर अधिकतम ढाई घंटे तक की देरी हुई। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी इंतजार करना पड़ा।
 

वाराणसी। मौसम में बदलाव और तकनीकी कारणों से शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 20 उड़ानें विलंबित रहीं, जबकि चार उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। उड़ानों में न्यूनतम 25 मिनट से लेकर अधिकतम ढाई घंटे तक की देरी हुई। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी इंतजार करना पड़ा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 2 घंटे 53 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 33 मिनट और दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 37 मिनट देर से पहुंची। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 2 मिनट विलंबित रही।

इसके अलावा अकासा एयर की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 34 मिनट, खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो 59 मिनट, मुंबई-वाराणसी-मुंबई 25 मिनट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बैंकॉक-वाराणसी-बैंकॉक 59 मिनट विलंबित रही। इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 17 मिनट और हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद से 17 मिनट की देरी से आई। इसके अलावा अन्य विमानों की आवाजाही भी प्रभावित रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।