वाराणसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पीएम के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी काशी पहुंचे। उनका स्वागत लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया।
Apr 28, 2026, 10:53 IST
वाराणसी। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी काशी पहुंचे। उनका स्वागत लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक डॉ अवधेश सिंह, शैलेंद्र किशोर पांडेय, प्रदीप जायसवाल, पवन सिंह और डॉ सोभानाथ यादव शामिल रहे।