माइक्रोटेक कॉलेज में दो दिवसीय इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल, बच्चों ने तकनीकी परियोजनाओं व स्टार्टअप पिच के जरिये किया प्रतिभा का प्रदर्शन

माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के संकट मोचन परिसर में आयोजित दो दिवसीय SIH 2026 Innovation & Entrepreneurship Festival का शनिवार को समापन हुआ। 18 सितंबर को InnoHack 3.0-IT Hackathon और 19 सितंबर को Startup Forge 1.0 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने तकनीकी परियोजनाओं, नवाचार आधारित विचारों और स्टार्टअप पिच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 

वाराणसी। माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के संकट मोचन परिसर में आयोजित दो दिवसीय SIH 2026 Innovation & Entrepreneurship Festival का शनिवार को समापन हुआ। 18 सितंबर को InnoHack 3.0-IT Hackathon और 19 सितंबर को Startup Forge 1.0 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने तकनीकी परियोजनाओं, नवाचार आधारित विचारों और स्टार्टअप पिच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, उद्यमिता, नेतृत्व और टीमवर्क के लिए मंच प्रदान करना था। पहले दिन आयोजित InnoHack 3.0-IT Hackathon में विद्यार्थियों ने वास्तविक समस्याओं पर आधारित तकनीकी समाधान विकसित कर अपने प्रोजेक्ट और प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय पाठक ने प्रतिभागियों से संवाद किया और उनके नवाचार एवं तकनीकी प्रयासों की सराहना की।

दूसरे दिन Startup Forge 1.0 में विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्टार्टअप आइडिया और बिजनेस पिच प्रस्तुत किए। प्रबंधन अतिथि के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गिरधर गोपाल और असिस्टेंट प्रोफेसर अनूप कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों और प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उन्हें नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Startup Forge 1.0 में एग्रो मैट टीम विजेता रही, जिसकी टीम लीडर श्रेया चतुर्वेदी थीं। इंडस्ट्रिया टीम के श्रीयांश सेठ प्रथम उपविजेता और हैक स्मिथ टीम के विष्णु मिश्रा द्वितीय उपविजेता रहे। टेक मैट्रिक्स को बेस्ट स्टार्टअप आइडिया तथा वॉयस अनबाउंड को बेस्ट पिच अवार्ड दिया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिए गए। विशेष श्रेणियों में चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

आयोजन में टीम का योगदान
कार्यक्रम को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पंकज राजहंस और डॉ. भावना सिंह का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिला। संचालन और समन्वय में मैनेजर विपुल तिवारी तथा कोऑर्डिनेटर अभिजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की विभिन्न गतिविधियों, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं में फैकल्टी सदस्यों एवं आयोजन टीम ने सहयोग किया। स्वयंसेवकों ने पंजीकरण, टीम समन्वय, तकनीकी गतिविधियों और प्रस्तुतियों के संचालन में योगदान दिया। कॉलेज प्रबंधन ने आयोजन के सफल समापन पर अतिथियों, प्रतिभागियों, फैकल्टी सदस्यों, मेंटर्स और आयोजन टीम के प्रति आभार जताया।