चिरईगांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल

 

चिरईगांव। चन्द्रा-बलुआ मार्ग पर गोपालपुर रामलीला मैदान के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक का इलाज अभी भी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरपुर निवासी आकाश (24), अन्नू (24), नथुनी (23) और पट्टू एक ही बाइक पर सवार होकर किसी मरीज को निजी अस्पताल में खाना देने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर रामलीला मैदान के पास शहर की ओर दूध बेचने जा रहे जाल्हूपुर निवासी एक दूधिया की बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना तेज था कि बाइक पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक चला रहा दूधिया भी दुर्घटना में चोटिल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद आकाश, नथुनी और पट्टू घर लौट गए, जबकि अन्नू पुत्र भोला का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने की भी जानकारी मिली है।