बरेका स्वीमिंग पूल के ग्रीष्मकालीन सत्र का हुआ शुभारंभ, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में मंगलवार को तरणताल (स्वीमिंग पूल) के ग्रीष्मकालीन सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन कर सत्र का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान बरेका खेलकूद संघ द्वारा स्विमिंग पूल के संचालन हेतु सुरक्षा, प्रशिक्षण और स्वच्छता से जुड़ी विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सुरक्षित और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
महाप्रबंधक ने कहा कि खेलकूद एवं तैराकी जैसी गतिविधियां कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने तरणताल में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और सभी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर बरेका के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी तथा प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, महासचिव बरेका खेलकूद संघ एवं मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) रामजन्म चौबे तथा उप महाप्रबंधक सागर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव के साथ सदस्यगण सुशील कुमार सिंह, नवीन कुमार सिन्हा एवं संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बरेका जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।