शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी चेतनारायण सिंह ने विद्यालयों में किया भ्रमण, शिक्षकों के संपर्क कर जुटाया समर्थन, मतदान की अपील की 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी चेतनारायण सिंह ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से संपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों से आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक निर्वाचन में मतदान करने की अपील करते हुए शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।
 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी चेतनारायण सिंह ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से संपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों से आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक निर्वाचन में मतदान करने की अपील करते हुए शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।

चेतनारायण सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत वीर लोरिक इंटर कॉलेज मोहाव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर, आदर्श राष्ट्रीय बालक इंटर कॉलेज चोलापुर, बाबा डोमनदेव इंटर कॉलेज दानगंज और जेएमएस पब्लिक स्कूल दानगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों के शिक्षकों से मुलाकात कर चुनाव में समर्थन मांगा।

इसके अलावा श्री हनुमत इंटर कॉलेज महुवातर सुलतानीपुर, सुशीला मेमोरियल इंटर कॉलेज रामपुर नियार, भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज हथियर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौरहरा और लक्ष्मीशंकर इंटर कॉलेज राजवारी पहुंचकर शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी तरीके से आवाज उठाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में मतदान करने की अपील की।

विद्यालयों में शिक्षकों ने प्रत्याशी का स्वागत किया और चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। चेतनारायण सिंह ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक शिक्षकों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।