आज काशी आएंगे श्रीश्री रविशंकर, रुद्राक्ष में करेंगे सत्संग

वाराणसी। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर आज 17 मार्च को काशी पहुंच रहे हैं। वह शाम 4 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अपने अनुयायियों से मिलेंगे और एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा है।
 
एयरपोर्ट से सीधे विश्वनाथ धाम जाएंगे
श्रीश्री रविशंकर दोपहर करीब ढाई बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे, जहां वह भगवान शिव के दर्शन-पूजन करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है।

विशालाक्षी मंदिर में भी करेंगे दर्शन
विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह शक्तिपीठ विशालाक्षी देवी मंदिर भी जाएंगे। यह मंदिर काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।

रुद्राक्ष सभागार में ध्यान, गान और सत्संग
इसके बाद श्रीश्री रविशंकर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां ध्यान, भजन-गान और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है।

शाम को ही होगा प्रस्थान
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद श्रीश्री रविशंकर शाम को ही काशी से रवाना हो जाएंगे। उनके इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे को लेकर अनुयायियों में खासा उत्साह है।