वाराणसी होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये रूट और शेड्यूल
रेलवे प्रशासन की ओर से गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी से होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
Updated: May 20, 2026, 11:17 IST
वाराणसी। रेलवे प्रशासन की ओर से गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी से होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
ग्वालियर से 19 मई से 14 जुलाई तक हर शनिवार-मंगलवार और बरौनी से 20 मई से 15 जुलाई तक हर रविवार और बुधवार को ट्रेन चलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन ग्वालियर से दोपहर 2.15 बजे चलकर इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर होते हुए दूसरे दिन रात 1.05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। फिर वाराणसी जंक्शन आएगी।