पीएम मोदी के दौरे से पहले सपा नेता हिरासत में, छह घंटे बाद पुलिस ने छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मिर्जामुराद पुलिस ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमन यादव ‘अन्नू भैया’ को एहतियातन हिरासत में लिया। रविवार सुबह उन्हें उनके घर से लाकर मिर्जामुराद थाने में बैठाया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से रवाना होने के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने लिखापढ़ी की कार्रवाई पूरी कर उन्हें छोड़ दिया।
 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मिर्जामुराद पुलिस ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अमन यादव ‘अन्नू भैया’ को एहतियातन हिरासत में लिया। रविवार सुबह उन्हें उनके घर से लाकर मिर्जामुराद थाने में बैठाया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से रवाना होने के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने लिखापढ़ी की कार्रवाई पूरी कर उन्हें छोड़ दिया।

अमन यादव मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव के निवासी हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे खोचवां गांव के रूपापुर स्थित अरविंद मिल के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें थाने ले आई।

सुरक्षा के मद्देनजर थाने में बैठाया
मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर अमन यादव को एहतियातन थाने लाकर बैठाया गया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री के जाने के बाद उन्हें घर छोड़ दिया जाएगा।

छह घंटे बाद मिली रिहाई
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से रवाना होने के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी पूरी कर अमन यादव को छोड़ दिया। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसी क्रम में पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए सपा नेता को थाने में बैठाया था।