सोनारपुरा में पार्किंग विवाद में पर्यटकों और दुकानदारों में मारपीट, मचा हड़कंप
भेलूपुर थाना क्षेत्र के सोनारपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कई को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
Apr 10, 2026, 19:42 IST
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सोनारपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कई को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
काशी घूमने आए कुछ पर्यटकों ने वाहन खड़ा करने को लेकर दुकानदारों से बातचीत की, जो देखते ही देखते कहासुनी में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को खदेड़ते हुए कुछ को हिरासत में लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रव कर रहे लोगों को सबक भी सिखाया।