वाराणसी में मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, हवन-पूजन कर किया शांति पाठ

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को वाराणसी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा और उसके सहयोगी दल नेशनल इक्वल पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद हवन-पूजन और शांति पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
 
  • सपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
  • सपा और सहयोगी दल नेशनल इक्वल पार्टी के पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को किया याद, समाजवादी विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को वाराणसी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा और उसके सहयोगी दल नेशनल इक्वल पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद हवन-पूजन और शांति पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

हवन-पूजन और शांति पाठ का हुआ आयोजन

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह द्वारा हवन-पूजन एवं शांति पाठ का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

नेताजी के संघर्षों और समाजवादी विचारधारा को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, संघर्षों और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज उठाई और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के साथ सहयोगी दल नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।

सपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह, गोपाल पांडेय, संतोष यादव, दिनेश यादव, लोकगायक किशन दीक्षित, ओपी सिंह, अखिलेश मिश्रा और अब्दुल समद अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।