आगरा में सपा सांसद के घर पर हमले के खिलाफ वाराणसी में प्रदर्शन, सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सरकार पर साधा निशाना
Mar 27, 2025, 21:50 IST

वाराणसी। जनपद में गुरुवार को सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आगरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दलित सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले और हिंसा के विरोध में किया गया। सिन्हा ने डीएम कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को लोकतंत्र पर हमला करार दिया।
सपा एमएलसी ने कहा कि किसी भी बयान का विरोध हिंसा या हमले से नहीं किया जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक दलित सांसद के घर पर हमला हो सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है? उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।
आशुतोष सिन्हा जिला मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर दलित उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने राज्यपाल के नाम का सौंपा ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।