जन्मदिन पर पौधारोपण कर रोहनिया विधायक ने दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

वाराणसी। अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
 
पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ जीवन और शुद्ध वातावरण के लिए पेड़-पौधों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कर इस संदेश को आगे बढ़ाया।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। गाजे-बाजे के बीच पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा ईश्वर से उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

मिसिरपुर में भी हुआ स्वागत समारोह
इसी क्रम में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मिसिरपुर में अपना दल (एस) के चारों जोन अध्यक्षों द्वारा विधायक डॉ. सुनील पटेल का गदा भेंट कर स्वागत किया गया। यहां भी केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों की रही व्यापक मौजूदगी
इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. महेंद्र पटेल, अजीत पटेल, राकेश यादव, डॉ. उमेश पटेल, मानस सिंह, बसंत लाल पटेल, राजकुमार वर्मा, गोविंद पटेल, डॉ. सुनीता पटेल, ओम प्रकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, विनोद पटेल, श्याम बली पटेल, आदर्श पटेल, दिनेश पटेल, प्रेम पटेल, राम सकल मास्टर, राम सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।