राजातालाब तहसील आत्मदाह प्रकरण : मृतक महंत वशिष्ठ नारायण गौड़ के घर पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, परिवार को दिया ढाढ़स
वाराणसी। राजातालाब तहसील परिसर में आत्मदाह कर जान गंवाने वाले महंत वशिष्ठ नारायण गौड़ के घर मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने जोगापुर गाँव (थाना मिर्जामुराद) स्थित मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
परिजनों से मुलाकात, दिया भरोसा
प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के बड़े भाई राम लखन गौड़, उनकी पत्नी गीता देवी और बेटे कपिल देव गौड़ सहित पूरे परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
जिलाधिकारी से की गई मांग
इस मौके पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने जिलाधिकारी वाराणसी से फोन पर बातचीत कर मृतक परिवार की मदद की माँग की। उन्होंने मृतक के परिजनों को आवास निर्माण, लगाए गए जुर्माने की माफी, आवासीय व कृषि पट्टा और आर्थिक सहायता दिलाने की अपील की।
सरकार पर निशाना
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह दुखद घटना सरकारी उपेक्षा और अन्याय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और वंचित वर्गों की आवाज दबाने का काम कर रही है। सपा प्रतिनिधियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता
सपा प्रतिनिधिमंडल में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री लल्लन राय, राष्ट्रीय महासचिव (अनुसूचित जनजाति) डॉ. विनोद भास्कर गौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति) काली प्रसाद गौड़ और विधानसभा अध्यक्ष (सेवापुरी) पखंडी बिन्द प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा पूर्व विधायक महेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष महिला सभा शशि यादव, अमरनाथ यादव, राम सिंह यादव, कन्हैया राजभर, एडवोकेट सुनील सिंह, सुजीत मास्टर, अनिल यादव, सुनील सोनकर, राजेश यादव, बबलू यादव, पूर्व प्रधान हरिशंकर बिन्द, कैलाश गोड़, अवधेश पटेल, दिनेश गौड़, मनोज यादव सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।