रेलवे बोर्ड के सदस्य कर्षण एवं रोलिंग स्टॉक नवीन गुलाटी ने बरेका में किया निरीक्षण

 
वाराणसी। बुधवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य कर्षण एवं रोलिंग स्टॉक नवीन गुलाटी बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले नवीन गुलाटी ने बरेका के लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप, लोको टेस्ट शॉप, न्यू ब्लॉक शॉप का गहन निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से नवीन गुलाटी ने विद्युत रेल इंजन की उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तावरपुर्वक जानकारी ली। 
नवीन गुलाटी ने निरीक्षण के उपरांत बरेका महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में बरेका में चल रहे 12000 उच्च‍ अश्व् शक्ति लोको निर्माण परियोजनाओं पर चर्चा किया। वही रेल इंजन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के साथ ही बरेक के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.के.श्रीवास्त्व ने पावर प्वााइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बरका के स्थापना काल से लेकर अब तक के उपलब्धियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 
इस दौरान नवीन गुलाटी ने कहा कि बरेका की लोको निर्माण क्षमता काफी अधिक है। कारखाना शॉप फ्लोर की साफ-सफाई एवं सामग्री की उचित रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कारखाना कॉरपोरेट सेक्टर से कहीं बेहतर दिख रहा है। बरेका अच्छे परिवर्तन के साथ बेहतर परिणाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने लोको कॉस्ट में कमी लाने हेतु कुछ तकनीकी सुझाव भी दिये। अंत में बरेका द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों के लिए यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी ।
इस मौके पर महाप्रबंधक बासुदेव पांडा एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के.श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रवीर कुमार साहा, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रधान वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान , मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी,वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय एवं मुख्य विद्युत इंजीनियर लोको अरुण शर्मा सहित समस्त् विभागाध्यक्षगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
​​​​​