पावरग्रिड ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता से दिया स्वच्छता जागरुकता का संदेश

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पावरग्रिड वाराणसी उपकेंद्र की ओर से 28 सितंबर को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, झौआ, औराई में चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
 

वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पावरग्रिड वाराणसी उपकेंद्र की ओर से 28 सितंबर को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, झौआ, औराई में चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों और निबंधों के माध्यम से स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पावरग्रिड के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक राजकुमार, उप महाप्रबंधक आलोक जायसवाल एवं आलोक कुमार, श्रीमती गीतांजली वर्मा और विद्यालय के प्राचार्य अमित आर्य ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर विद्यालय को स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डस्टबिन भी उपलब्ध कराया गया।

पावरग्रिड अधिकारियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन पावरग्रिड के कनिष्ठ अधिकारी (मानव संसाधन) आशीष कुमार गुप्ता ने किया।

पावरग्रिड की ओर से बताया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यालयों में ‘स्वच्छ पाठशाला’ सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।