विश्व पर्यावरण दिवस पर बरेका महिला कल्याण संगठन ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बरेका परिसर में महिला कल्याण संगठन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की। संगठन की अध्यक्षा हीमा चौहान सिंह के मार्गदर्शन में पारिजात और गुड़हल के पौधों का पौधारोपण किया गया। इसके जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर हीमा चौहान सिंह ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और पौधारोपण को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा के लिए जन-जागरूकता फैलाना और हरित भविष्य के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देना था। यह पहल न केवल समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में सहायक है, बल्कि स्थायी विकास की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।
पौधारोपण कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा गौरी श्रीवास्तव समेत पदाधिकारी गुरमीत कौर, चित्रा सिंह, पूनम सिंह, राखी गुप्ता, अंजू गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, सचिव श्वेता सिंह, तथा ऋचा कारीढाल, अर्चना तिवारी, अनुजा खरे सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।