जन्माष्टमी पर 5 सितंबर को होगा भव्य बिरहा दंगल, विजय लाल यादव और मुस्कान चंचल आमने-सामने

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाराणसी में भव्य बिरहा दंगल का आयोजन किया जाएगा। आगामी 5 सितंबर को सुभाषनगर, कैंट स्टेशन के समीप स्थित स्वर्गीय धर्मराज लस्सी भंडार के आवास पर आयोजित होने वाले इस बिरहा दंगल में भोजपुरी लोकगायन के चर्चित कलाकार एवं फिल्म अभिनेता विजय लाल यादव और प्रतापगढ़ की लोकप्रिय गायिका मुश्कान चंचल के बीच शानदार मुकाबला होगा।
 

वाराणसी। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाराणसी में भव्य बिरहा दंगल का आयोजन किया जाएगा। आगामी 5 सितंबर को सुभाषनगर, कैंट स्टेशन के समीप स्थित स्वर्गीय धर्मराज लस्सी भंडार के आवास पर आयोजित होने वाले इस बिरहा दंगल में भोजपुरी लोकगायन के चर्चित कलाकार एवं फिल्म अभिनेता विजय लाल यादव और प्रतापगढ़ की लोकप्रिय गायिका मुश्कान चंचल के बीच शानदार मुकाबला होगा।

आयोजकों के अनुसार बिरहा दंगल में दोनों कलाकार अपनी गायकी और प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और बिरहा प्रेमियों में खासा उत्साह है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम लोक संस्कृति और पारंपरिक बिरहा गायन को मंच प्रदान करने के साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन का भी प्रमुख आकर्षण रहेगा।

आयोजक राजेश यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और बिरहा प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

आयोजकों ने कहा कि बिरहा पूर्वांचल की समृद्ध लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोकगीत और पारंपरिक गायन की इस विधा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले इस विशेष बिरहा दंगल में कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।