चैत्र नवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान, आदि शक्ति की स्तुति 

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन परंपरानुसार शक्ति स्वरूप नौ महिलाओं द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना की गई, जो श्रद्धा और आस्था का प्रतीक रहा।
 

वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन परंपरानुसार शक्ति स्वरूप नौ महिलाओं द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना की गई, जो श्रद्धा और आस्था का प्रतीक रहा।

द्वितीय दिन मंदिर परिसर में स्थापित कलश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के शास्त्रियों ने दुर्गा पाठ के माध्यम से मां भगवती की आराधना की, जिससे पूरे धाम में भक्तिमय वातावरण का संचार हुआ। अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा में सहभागिता की।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, नवरात्रि के दौरान यह दुर्गा पाठ प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगा। इस धार्मिक आयोजन से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार हो रहा है, बल्कि श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के इस विशेष आयोजन ने काशी के धार्मिक माहौल को और अधिक दिव्य बना दिया है, जहां हर ओर भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई दे रही है।