बीएचयू में किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला नर्सिंग स्टॉफ गिरफ्तार
लंका पुलिस ने बीएचयू में जीजा का इलाज कराने अपनी मां के साथ आई किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले नर्सिंग स्टॉफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
Jun 2, 2025, 09:49 IST
वाराणसी। लंका पुलिस ने बीएचयू में जीजा का इलाज कराने अपनी मां के साथ आई किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले नर्सिंग स्टॉफ को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
गाजीपुर जनपद निवासी किशोरी अपनी मां के साथ जीजा का इलाज कराने बीएचयू आई थी। पीड़िता के जीजा का इलाज न्यू बिल्डिंग सेकंड फ्लोर गैस्ट्रो डिपार्मेंट में चल रहा है। किशोरी का आरोप है कि सीढ़ी पर उतरते समय बीएचयू के नर्सिंग स्टॉफ ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर लंका पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने आरोपित हेमाराम पुत्र हीरेन्द्र कुमार निवासी आदर्श चवा थाना चवा जिला बाड़मेर राजस्थान वर्तमान पता गैस्ट्रो डिपार्टमेंट बीएचयू को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।