नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में रेड डे पर भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाया उत्साह, लाग रंग का महत्व समझाया

वनीता कुंअर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही स्थित परिसर के केशव हाल सभागार में नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ "रेड डे 2025" का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साह दिखाया। बच्चों में रंगों के प्रति सजगता दिखी। इस दौरान लाल रंग के माध्यम से जीवन में उत्साह, जोश, प्रेम, साहस और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया।
 

वाराणसी। नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही स्थित परिसर के केशव हाल सभागार में नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ "रेड डे 2025" का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साह दिखाया। बच्चों में रंगों के प्रति सजगता दिखी। इस दौरान लाल रंग के माध्यम से जीवन में उत्साह, जोश, प्रेम, साहस और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय एवं समन्वयक असीम कुमार घोषाल द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। स्वागत भाषण अर्चना रायजादा ने दिया।

बच्चों ने लाल रंग को केंद्र में रखकर कविता, गीत, नृत्य और खेल गतिविधियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। देव, आरव, वैष्णवी, शान्वी नंदन, विवान, पार्थ, निकिता, युगन, आराध्या, आर्या, सार्थक, तेजस्विनी समेत कई बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी बच्चे लाल रंग की पोशाक में आकर्षक लग रहे थे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है और लाल रंग ऊर्जा, प्रेम व आत्मविश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन शिक्षिका ज्योति तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका खुशबू कुशवाहा, सुनीता पाल, अर्चना रायजादा, कोमल प्रजापति एवं जाह्नवी सिंह का विशेष योगदान रहा।

देखें तस्वीरें और वीडियो

<a href=https://youtube.com/embed/7-z6vX6knQo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7-z6vX6knQo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">