वाराणसी सर्किट हाउस में नारी शक्ति का संगम: पीएम मोदी के संबोधन से महिलाओं में नई ऊर्जा
वाराणसी। सर्किट हाउस में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में 250 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक अधिकार बताते हुए इसे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव करार दिया गया।
33% आरक्षण से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं, बल्कि नीति निर्माण में निर्णायक भूमिका देगा। उन्होंने कहा कि अब पंचायत से लेकर संसद और विधानसभा तक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जो महिला सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम है।
राजनीति का बदल रहा स्वरूप: धर्मेंद्र राय
विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन से देश की राजनीति का स्वरूप बदल रहा है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से विकास की गति तेज होगी और समाज में संतुलन आएगा।
समावेशी लोकतंत्र की ओर बड़ा कदम
कार्यक्रम संयोजिका साधना वेदांती ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज से लेकर देश की सर्वोच्च विधायी संस्थाओं तक महिलाओं को आरक्षण मिलने से भारतीय लोकतंत्र और मजबूत होगा। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने भी कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
योजनाओं से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास
वक्ताओं ने उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन और स्वयं सहायता समूहों जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। अदिति सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों ने महिलाओं को नई पहचान दी है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।
महिलाओं ने गीत-लोरी से जताई खुशी
सम्मेलन के दौरान कई महिलाओं ने गीत और लोरी प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरू सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, रिचा सिंह, विभव सिंह, अनीशा शाही, साधना पाण्डेय, सारिका गुप्ता, अंजू मिश्रा, उषा सिंह, पूजा सिंह, निर्मला पाण्डेय, मीना यादव, मंजू सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, अवधेश राय, प्रमील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।