सीर गोवर्धनपुर में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, विचारों को किया याद 

सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में समाजवादी नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। संत रविदास मंदिर से सीर गेट तक आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
 

वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में समाजवादी नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। संत रविदास मंदिर से सीर गेट तक आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाजवाद, सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा के आदर्श सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

अमन यादव ने कहा कि नेताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय व सम्मान दिलाने के लिए प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बल्ली यादव, महेश यादव, बृजेश यादव, आजाद यादव, अशोक, शिवपूजन, दीपू, आनंद, लाल बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।