काशी विद्यापीठ में MTTM व MA गांधी विचार की परीक्षाएं 17 और 18 अप्रैल से शुरू
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मास्टर इन टूरिज़्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (एम.टी.टी.एम.) और एम.ए. गांधी विचार चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। एम.टी.टी.एम. की परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी, जबकि एम.ए. गांधी विचार की परीक्षा 18 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित होगी।
दोपहर 2 से 4 बजे तक होगा परीक्षा आयोजन
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी समय सारिणी
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्र-छात्राएं वहां जाकर अपने विषयवार परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तैयारी में जुटे छात्र
परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी परीक्षा को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।