30 अक्टूबर को वाराणसी में जुटेंगे दो हजार से अधिक व्यापारी, सपा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन

समाजवादी व्यापार सभा की ओर से 30 अक्टूबर को वाराणसी में PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पिपलानी कटरा-कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के वातानुकूलित सभागार में सुबह 10 बजे से होने वाले इस सम्मेलन में दो हजार से अधिक व्यापारियों, समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
 

घोसी सांसद राजीव राय और समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, वाराणसी मंडल के चार जिलों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वाराणसी। समाजवादी व्यापार सभा की ओर से 30 अक्टूबर को वाराणसी में PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पिपलानी कटरा-कबीर रोड स्थित सरोजा पैलेस के वातानुकूलित सभागार में सुबह 10 बजे से होने वाले इस सम्मेलन में दो हजार से अधिक व्यापारियों, समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सम्मेलन के आयोजक प्रदीप जायसवाल ने सरोजा पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों और वैश्य समाज को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न मंडलों में PDA व्यापारी मंडलीय और जिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में 18वें और अंतिम मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पांच जुलाई 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत प्रदेश के 75 जिलों और 18 मंडलों में संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वाराणसी मंडलीय सम्मेलन में चारों जिलों के समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी, व्यापारी और वैश्य समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

राजीव राय और मनीष जगन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
प्रदीप जायसवाल के अनुसार, सम्मेलन में घोसी के सांसद राजीव राय और समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी आशुतोष सिन्हा विशिष्ट अतिथि होंगे। आयोजक ने व्यापारी और वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं वाराणसी मंडल प्रभारी मुरलीधर जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव, महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल, जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता, जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, महानगर अध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता, महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, चरन दास गुप्ता, मो. अफजल सिद्दीकी और सुजीत गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।