यूपी में निवेश की संभावनाओं पर कोरियाई उद्यमियों से राज्य मंत्री ने की चर्चा, एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 के शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दक्षिण कोरिया से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्यमियों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच उद्योग, व्यापार और एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
 

वाराणसी। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 के शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दक्षिण कोरिया से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्यमियों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच उद्योग, व्यापार और एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

राज्य मंत्री ने कोरियाई प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों और निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योगों के विस्तार और एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के साथ व्यापारिक सहयोग के विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

यूपीआईटीएस 2026 को प्रदेश के उत्पादों, उद्यमिता, नवाचार और औद्योगिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बताया गया। ट्रेड शो में देश-विदेश के व्यापारिक प्रतिनिधियों की सहभागिता से स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के अवसर मिल रहे हैं। इस दौरान कोरियाई प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में व्यापारिक संभावनाओं को लेकर रुचि दिखाई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सहयोग को आगे बढ़ाने और प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।