बनारस-रामबाग रूट पर चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, माघ मेला की तैयारी
रेलवे प्रशासन माघ मेला की तैयारी में जुट गया है। माघ मेला अवधि के दौरान प्रयागराज रामबाग से वाराणसी के लिए इस बार ज्यादा से ज्यादा मेमू स्पेशल ट्रेन चलेगी। डीआरएम आशीष जैन ने तैयारी का जायजा लिया। वहीं निर्देशित किया कि महाकुंभ की तर्ज पर ही माघ मेला में भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए जाएं।
Updated: Nov 22, 2025, 11:51 IST
वाराणसी। रेलवे प्रशासन माघ मेला की तैयारी में जुट गया है। माघ मेला अवधि के दौरान प्रयागराज रामबाग से वाराणसी के लिए इस बार ज्यादा से ज्यादा मेमू स्पेशल ट्रेन चलेगी। डीआरएम आशीष जैन ने तैयारी का जायजा लिया। वहीं निर्देशित किया कि महाकुंभ की तर्ज पर ही माघ मेला में भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए जाएं।
डीआरएम ने निगतपुर और कटका स्टेशन पर खाली कमरों को यात्री प्रतीक्षालय और स्टेशन मास्टर विश्राम रूप में बदलने को कहा। उन्होंने एरिया को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। ताकि भीड़ की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न झेलनी पड़े।
दरअसल, माघ मेला के दौरान भी लाखों की तादाद में श्रद्धालु संगम स्नान करने पहुंचते हैं। उस दौरान ट्रेनों में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में रेलवे प्रशासन पहले से ही तैयारी में जुट गया है।