भारत माता इन्स्टिट्यूट आफ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राजातालाब में मनाया गया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

 

वाराणसी। राजातालाब स्थित भारत माता इन्स्टिट्यूट आफ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

नगीना सिंह पटेल प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि भारत के सबसे महान नेता व स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए सफल अभियान का नेतृत्व करने के लिए इन्होंने अहिंसक प्रतिरोध का इस्तेमाल किया है। 1890 में इंग्लैंड से वकील बनकर भारत लौटे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया। ब्रिटिशों के खिलाफ महात्मा गांधी ने कई आंदोलन किए, जिसमें चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, नमक आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन मुख्य रूप से शामिल है।


विश्व में यह एकमात्र उदाहरण है कि गांधी के सत्याग्रह के समक्ष अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा। इसके साथ- साथ लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था, यह तो हम सब जानते है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का कार्यक्रम देश भर में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन 2 अक्टूबर का यह दिन हमारे देश के दो महापुरुषों को समर्पित है। इस दिन सिर्फ गांधी की ही नहीं लाल बहादुर शास्त्री की भी जंयती मनाई जाती है। इस दिन लोग गांधी के विचारों के साथ शास्त्री के देशप्रेम और त्याग को भी याद करते हैं। 2 अक्टूबर का यह विशेष दिन हमारे देश के दो महान नेताओं को समर्पित है, जो हम करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्त्रोत हैं।

इसके पश्चात प्राचार्य ने समस्त आगंतुकों अभिभावकों शिक्षकों छात्रों एवं विद्यालय के छात्रों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक सहित राजेंद्र पटेल, हंस नारायण शर्मा, तेज बहादुर सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, फूलचन्द्र राजभर, हैसिला पटेल, जीतलाल पटेल, सुरेश पटेल, अशोक कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे