कैंट स्टेशन पर अब रुकेगी महानगरी एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

मुंबई और वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कैंट रेलवे स्टेशन पर अब महानगरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को कैंट स्टेशन पर पांच मिनट के लिए रुकने की मंजूरी दे दी है, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
 

वाराणसी। मुंबई और वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कैंट रेलवे स्टेशन पर अब महानगरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को कैंट स्टेशन पर पांच मिनट के लिए रुकने की मंजूरी दे दी है, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 22177/22178 महानगरी एक्सप्रेस पहले कैंट स्टेशन से चलती थी। 22 मार्च से इसे बनारस स्टेशन से चलाया जाने लगा। इस समय ट्रेन रोजाना सुबह 9.35 बजे बनारस स्टेशन से चलती है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के कैंट स्टेशन पर 5 मिनट ठहराव की अनुमति प्रदान कर दी है। हालांकि अब तक इसका समय तय नहीं हुआ है। 

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांग और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कैंट स्टेशन पर महानगरी एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को सहूलियत होगी।