अब बनारस स्टेशन से चलेगी महानगरी एक्सप्रेस, जानिये शेड्यूल 

मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस का संचालन अब वाराणसी जंक्शन की बजाय बनारस रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। रेलवे ने गाड़ी संख्या 22177/22178 महानगरी एक्सप्रेस के परिचालन स्टेशन में बदलाव कर दिया है।
 

वाराणसी। मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस का संचालन अब वाराणसी जंक्शन की बजाय बनारस रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। रेलवे ने गाड़ी संख्या 22177/22178 महानगरी एक्सप्रेस के परिचालन स्टेशन में बदलाव कर दिया है।

अब यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन के स्थान पर बनारस स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और यहीं समाप्त होगी। यह व्यवस्था आगामी 20 मार्च से लागू होगी। बनारस स्टेशन से यह ट्रेन रात्रि 9:45 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव यात्री सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। हालांकि, अन्य ठहराव वाले स्टेशनों में इसके आगमन-प्रस्थान समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।