बनारस स्टेशन पर लिफ्ट खराब, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी, फुट ओवरब्रिज से गए 

बनारस रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब हो गई। इसके चलते आम यात्रियों के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म नंबर दो से आठ तक गए। 
 

वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब हो गई। इसके चलते आम यात्रियों के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं फुट ओवरब्रिज से प्लेटफार्म नंबर दो से आठ तक गए। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय नई दिल्ली से बनारस स्टेशन पहुंचे थे। उस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर लगी लिफ्ट बंद मिली। इसके बाद वे फुट ओवरब्रिज के जरिये प्लेटफार्म नंबर दो से आठ तक गए। इस दौरान यात्रियों को भी लगेज के साथ फुट ओवरब्रिज पर चढ़ना पड़ा। इससे परेशानी हुई। 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट बंद हो गई थी। इसे दुरूस्त करा लिया गया। रेलवे यात्री सुविधाओं को लेकर बेहद गंभीर है।