विश्वकर्मा पूजा पर कृष्णा रेफ्रिजरेशन का वार्षिक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिले अवार्ड

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर वाराणसी की प्रतिष्ठित कंपनी कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज का वार्षिक अवॉर्ड समारोह गुरुवार को मंडुवाडीह स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में साल भर के कार्य प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने और उनकी मेहनत को सम्मान देना रहा।
 

वाराणसी। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर वाराणसी की प्रतिष्ठित कंपनी कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज का वार्षिक अवॉर्ड समारोह गुरुवार को मंडुवाडीह स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में साल भर के कार्य प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने और उनकी मेहनत को सम्मान देना रहा।

समारोह में बेस्ट हेल्पर ऑफ द ईयर का अवार्ड संजय पटेल को प्रदान किया गया। वहीं, बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द ईयर (इंस्टॉलेशन) का सम्मान अमन गुप्ता को मिला। बेस्ट लॉन्गेस्ट कोलैबोरेशन का अवार्ड राजेश कुमार मौर्या और बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द ईयर का पुरस्कार कृष्ण कांत वर्मा को दिया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रमुख आदित्य वर्मन के साथ अमित वर्मन और सुमित वर्मन मौजूद रहे। कंपनी की स्थापना करने वाले पिता आनंद किशोर वर्मन भी समारोह में शामिल हुए। सभी ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

सात दशक से अधिक पुरानी है कंपनी
कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज वाराणसी में 70 वर्षों से अधिक समय से रेफ्रिजरेशन सर्विसेज के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी इस क्षेत्र में अपनी पहचान रखती है। हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा पर आयोजित होने वाले इस समारोह में कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है। आयोजकों के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों से कर्मचारियों में आपसी जुड़ाव बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में सम्मानित कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को सराहते हुए टीम भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।