काशी विद्यापीठ: प्रैक्टिकल के अंक ऑनलाइन अपलोड होंगे, कॉलेजों को जारी किए गए निर्देश 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल और आंतरिक परीक्षा के अंक अब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त होने के बाद परिणाम जारी करने में देरी न हो, इसके लिए सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्धारित समय के भीतर अंक अपलोड करने होंगे। इस संबंध में कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए गए हैं।
 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल और आंतरिक परीक्षा के अंक अब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त होने के बाद परिणाम जारी करने में देरी न हो, इसके लिए सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्धारित समय के भीतर अंक अपलोड करने होंगे। इस संबंध में कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए गए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के कुल 36 कॉलेजों के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल और आंतरिक परीक्षा के अंक अभी तक परीक्षा विभाग को प्राप्त नहीं हुए हैं। इससे परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा की ओर से संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द अंक अपलोड करने को कहा गया है। जिलेवार स्थिति के अनुसार वाराणसी में नौ, चंदौली में आठ, मिर्जापुर में आठ और सोनभद्र में नौ कॉलेजों के अंक लंबित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अंक अपलोड होने के बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।