काशी-तमिल संगमम 5.0 : तमिलनाडु के 250 छात्रों ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, पुष्पवर्षा और डमरू वादन से हुआ भव्य स्वागत

काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से आए 250 छात्र शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। छात्रों का पुष्पवर्षा और डमरू वादन के बीच भव्य स्वागत किया गया।
 

वाराणसी। काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से आए 250 छात्र शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। छात्रों का पुष्पवर्षा और डमरू वादन के बीच भव्य स्वागत किया गया।

मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। अधिकारियों ने छात्रों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। बाबा के दर्शन के दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

उन्होंने काशी की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। काशी तमिल संगमम के माध्यम से उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।