जम्मू में आतंकी हमले में घायल काशीवासी दंपती पहुंचे घर, विधायक ने मुलाकात कर जाना हाल 

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल काशीवासी दंपती मंगलवार को घर वापस लौट आए। इसकी सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक डा. नीलकंठ तिवारी उनके घर पहुंचे। उन्होंने दंपती का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। 
 

वाराणसी। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में घायल काशीवासी दंपती मंगलवार को घर वापस लौट आए। इसकी सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक डा. नीलकंठ तिवारी उनके घर पहुंचे। उन्होंने दंपती का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। 

वाराणसी के भैरव वार्ड के हाथी गली निवासी अतुल मिश्रा व उनकी पत्नी नेहा मिश्रा जम्मू-कश्मीर दर्शन-पूजन करने गए थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में बस खाई में गिर गई थी। इसमें दंपती भी घायल हो गए थे। मंगलवार को दोनों की सकुशल घरवापसी हुई। इसकी जानकारी होने के बाद विधायक उनके घर पहुंचे। दोनों से बातकर उनका हाल जाना। 

अतुल ने विस्तार से सारी घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर  दोनों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई थी। दोनों की घर वापसी पर परिजनों में खुशी दिखी।