कैंट थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, नदेसर के आसपास हटाया गया अवैध कब्जा, दुकानदारों को 2 दिन की चेतावनी

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान नदेसर के आसपास क्षेत्र में वृहद स्तर पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
 
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई वाराणसी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई। सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जे के कारण लगातार जाम की समस्या बनी रहती थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

खराब वाहनों को हटाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी
अभियान के दौरान पुलिस और नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के सामने खड़ी खराब व अनुपयोगी गाड़ियों को दो दिन के भीतर हटा लें। अन्यथा संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जहां-जहां अतिक्रमण मिलेगा, वहां इसी तरह सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।