अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव अपने घर वाराणसी पहुंचीं, पिता करते हैं राजगीर का काम, बेटी ने एक साल में चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया भारत का प्रतिनिधित्व

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव शुक्रवार को अपने घर वाराणसी पहुंचीं, जहां ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नैना ने वर्ष 2025 में उज़्बेकिस्तान, चीन, बहरीन और थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
 
नैना यादव उत्तर प्रदेश की पहली महिला हैंडबॉल खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही वर्ष में चार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल खेल जगत, बल्कि पूरे प्रदेश को गर्व महसूस कराया है।

नैना वाराणसी के भवानीपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता राम जी यादव पेशे से राजगीर हैं। साधारण परिवार से आने वाली नैना की मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में भी नया उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है।