लहुराबीर में प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों को गर्मी में मिलेगी राहत
वाराणसी। भीषण गर्मी के बीच आम लोगों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को लाहुराबीर स्थित आजाद पार्क में प्याऊ का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन हिंदू युवा वाहिनी पंडित चंद्रशेखर आजाद मंडल एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लाहुराबीर व्यवसाय एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजनीश कनौजिया, अग्रहरि समाज के सलाहकार पिंकू अग्रहरि तथा हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। सामाजिक संगठनों को ऐसे सेवा कार्यों में आगे आकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार के प्याऊ लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
कार्यक्रम की अगुआई मंडल प्रभारी दिनेश अग्रहरि और मंडल अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने की। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महानगर मंत्री मनीष वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष रूद्र पांडेय, मंडल संयोजक राहुल वर्मा, महामंत्री प्रचार-प्रसार दिनेश शर्मा, आशीष जायसवाल, मंडल मंत्री मनोज साहू, अविनाश, सुनील जायसवाल, अभिनव, सोनू सेठ, कन्हैया, सौरभ, पार्षद मनीष गुप्ता, अनुपम तथा विकास गुप्ता विक्की सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।