चोलापुर के नेहिया गांव में मारपीट, जमीन के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत नेहिया (बुढ़वा) गांव में जमीन और पेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें गुड्डू सिंह नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत नेहिया (बुढ़वा) गांव में जमीन और पेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें गुड्डू सिंह नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

16 मई की रात करीब 11 बजे मारपीट की गई। एक पक्ष का आरोप है कि पेड़ काटकर ले जाने के विरोध पर मारपीट की गई। घटना में घायल हुए राजेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह, बब्बू सिंह और गुड्डू सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के अनुसार गुड्डू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। पहले उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, बाद में बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट और हड्डी में फ्रैक्चर की आशंका जताई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।