शंखनाद एवं ध्वज पूजन के साथ वाराणसी में “हर घर भगवा ध्वज” सांस्कृतिक जन जागरण अभियान का शुभारंभ

वाराणसी। मैदागिन स्थित गुरु गोरखनाथ मठ में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में “हर घर भगवा ध्वज” सांस्कृतिक जन जागरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। हिंदू नववर्ष के अवसर पर मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में घर-घर भगवा ध्वज वितरण का भी आयोजन किया गया।
 
ध्वज वितरण और जनजागरण की पहल
अभियान के तहत दारानगर, मृत्युंजय महादेव और मैदागिन क्षेत्र में भगवा ध्वज और हिंदू नववर्ष के महत्व से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। आयोजकों का कहना है कि यह पहल समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

मुख्य अतिथियों ने दिया संदेश
कार्यक्रम में पूज्य महंत योगी रामनाथ जी महाराज और वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। “हर घर भगवा ध्वज” अभियान समाज में एकता, संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम बनेगा। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जनआंदोलन है।

सांस्कृतिक नवचेतना का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष के स्वागत को सांस्कृतिक नवचेतना का प्रतीक बताते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मनीष मिश्रा, अजय सिंह, नीतीश सिंह, गप्पू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव (गोलू), उमेश सिंह, दिनेश अग्रहरि, विनय चौरसिया, गणेश वर्मा, अमन अग्रहरि, योगेश विश्वकर्मा, करण विश्वकर्मा, अमित जायसवाल, शुभम सोनकर और शिवांशु यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

देखें तस्वीरें