दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में घायलों की सलामती को काशी में हनुमान चालीसा का पाठ, मलबे में फंसे लोगों के लिए की प्रार्थना 

दक्षिणी दिल्ली स्थित सत्य निकेतन क्षेत्र में हुए भवन हादसे के बाद घायलों और मलबे में फंसे लोगों की सलामती के लिए वाराणसी में विशेष प्रार्थना की गई। रविवार को गिलट बाजार स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर में कांग्रेस नेता विकेश सिंह टोनी के नेतृत्व में पूजा-अर्चना और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने एक साथ सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।
 

वाराणसी। दक्षिणी दिल्ली स्थित सत्य निकेतन क्षेत्र में हुए भवन हादसे के बाद घायलों और मलबे में फंसे लोगों की सलामती के लिए वाराणसी में विशेष प्रार्थना की गई। रविवार को गिलट बाजार स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर में कांग्रेस नेता विकेश सिंह टोनी के नेतृत्व में पूजा-अर्चना और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने एक साथ सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।

प्रार्थना के दौरान श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी से सत्य निकेतन हादसे में घायल छात्रों और अन्य लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ संवेदना और प्रार्थना के माध्यम से खड़ा होना जरूरी है।

सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। बताया गया कि भवन में पीजी संचालित था और बड़ी संख्या में छात्र वहां रहते थे। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाराणसी में भी लोगों ने घायलों और प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना की।

बाबा विश्वनाथ से भी मांगी सलामती की दुआ
हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ से भी विशेष प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायल छात्रों के जल्द स्वस्थ होने और उन्हें सकुशल उनके परिवारों के बीच पहुंचाने की कामना की। साथ ही पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

कांग्रेस नेता विकेश सिंह टोनी ने कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई घटना बेहद दुखद है। इस कठिन समय में सभी को पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। इसी भावना से प्राचीन हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि हादसे में घायल सभी लोग जल्द स्वस्थ हों, मलबे में फंसे लोगों की सकुशल निकासी हो और पीड़ित परिवारों को इस संकट की घड़ी में शक्ति मिले।